News

महिला झपटमारी गैंग के चोरी के सोने का राज खुला, कटघोरा का सोनार गिरफ्तार

बसों में महिलाओं से झपटमारी कर सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंची रतनपुर पुलिस ने अब चोरी के माल के खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कटघोरा निवासी एक सोनार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।

BILASPUR NEWS.बसों में महिलाओं से झपटमारी कर सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंची रतनपुर पुलिस ने अब चोरी के माल के खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कटघोरा निवासी एक सोनार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना रतनपुर में दर्ज झपटमारी के मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी के सोने को खरीदने वाले व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे (35), निवासी मोहलाईनभाठा, कटघोरा, जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महिला झपटमारी गिरोह से करीब 7 तोला चोरी का सोना खरीदने और उसे गलाकर रखने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे को 21 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह द्वारा चोरी किए गए अन्य जेवरात भी इसी तरह खरीदे और गलाए गए थे या नहीं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india