राज्यपाल रमेन डेका से मिलीं प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरज सक्सेना, जलकुंभी से वस्त्र निर्माण पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से आज रायपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से आज रायपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात का प्रमुख आकर्षण जलकुंभी के नवाचारपूर्ण उपयोग का विषय रहा। श्रीमती नीरज सक्सेना ने जलकुंभी से उपयोगी उत्पाद तैयार करने तथा उसके रेशों से वस्त्र निर्माण की संभावनाओं के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि जलकुंभी जैसी पर्यावरणीय चुनौती को नवाचार के माध्यम से उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
इस दौरान बिलासपुर क्षेत्र में प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक सेवा गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण अभियानों और जन-जागरूकता से जुड़े प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ हुई इस मुलाकात को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।







