Newsहेल्थ

जय दुर्गा आयल की अनूठी पहल: घायल और बेसहारा गोवंश के लिए शुरू की निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस सेवा

सामाजिक सरोकारों की दिशा में पहल करते हुए जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन ने अपने गौरवशाली सफर के 20 वर्ष पूरे होने पर गौसेवा के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्थान की ओर से घायल और बेसहारा गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के माध्यम से सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और जरूरत के अनुसार गोवंश को प्राथमिक उपचार देने के साथ अस्पताल तक भी पहुंचाएगी।

बिलासपुर। सामाजिक सरोकारों की दिशा में पहल करते हुए जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन ने अपने गौरवशाली सफर के 20 वर्ष पूरे होने पर गौसेवा के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्थान की ओर से घायल और बेसहारा गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क गौ चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के माध्यम से सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी और जरूरत के अनुसार गोवंश को प्राथमिक उपचार देने के साथ अस्पताल तक भी पहुंचाएगी।

इस विशेष सेवा का शुभारंभ गुरुवार को सिरगिट्टी स्थित जय दुर्गा एग्रो परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह शामिल हुए। इसके अलावा समाजसेवी एवं उद्योगपति शिव अग्रवाल, डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और देशराज अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने गौ चिकित्सा वाहन का लोकार्पण कर इस पहल की सराहना की।

फोन पर सूचना मिलते ही पहुंचेगी एंबुलेंस

जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन की ओर से शुरू की गई यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। शहर या आसपास के क्षेत्र में कहीं भी घायल अथवा असहाय गोवंश मिलने पर सूचना दी जा सकेगी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी। यदि गोवंश की स्थिति गंभीर होती है और अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है, तो उसे सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से घायल होने वाले गोवंश को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

10 से 15 किलोमीटर के दायरे में मिलेगी सुविधा

फिलहाल इस एंबुलेंस सेवा का संचालन बिलासपुर शहर और आसपास के लगभग 10 से 15 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। संस्थान की योजना भविष्य में इस सेवा का विस्तार करने की भी है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के अन्य बड़े शहरों में भी इसी तरह की गौ चिकित्सा एंबुलेंस शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक घायल और बेसहारा गोवंश को सहायता मिल सके।

20 वर्षों की उपलब्धियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

‘विश्वास का उत्सव’ थीम पर आयोजित समारोह में जय दुर्गा आयल एक्सट्रैक्शन के 20 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और उपभोक्ताओं के साथ बने विश्वास के रिश्तों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान केवल उसकी व्यावसायिक सफलता से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके योगदान और जिम्मेदारियों से भी होती है।

संस्थान ने अपनी 20 वर्षों की यात्रा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए गौसेवा के लिए यह पहल शुरू की है। यह कदम न केवल घायल और बेसहारा गोवंश के लिए मददगार साबित होगा, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india