News

मुर्रा भट्टा रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

तोरवा थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टा रोड के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक दिलहरन कैवर्त की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

BILASPUR NEWS. तोरवा थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टा रोड के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक दिलहरन कैवर्त की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दिलहरन कैवर्त सुबह करीब 8:30 बजे अपने ससुराल से जा रहा था। इसी दौरान मुर्रा भट्टा रोड के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलहरन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

 

oplus_136314912

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india