News

दुष्कर्म के बाद भड़का नाबालिग का गुस्सा,बुजुर्ग की हत्या, सिर पर सब्बल मारा, ब्लेड से रेता गला जानिए पूरा मामला

सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की थी।

SURJPUR NEWS.सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की थी। घटना के बाद आक्रोशित किशोरी ने पहले सब्बल से उसके सिर पर हमला किया और फिर ब्लेड से गला रेत दिया। वारदात के बाद वह मौके से भागने की कोशिश में थी, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

निर्माणाधीन मकान में चौकीदार था बुजुर्ग

पुलिस के मुताबिक, SECL कर्मचारी कामता प्रसाद साहू के निर्माणाधीन मकान में सीताराम गोंड़ चौकीदारी करता था। नाबालिग कुछ दिन पहले काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी और अपने दूर के रिश्तेदार सीताराम के पास रुकी हुई थी। वह उसे ‘बाबा’ कहकर बुलाती थी।

आधी रात को हुई वारदात

बताया गया कि 27 सितंबर की रात दोनों ने खाना खाया और सो गए। पुलिस के अनुसार, आधी रात के बाद सीताराम ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने पास रखे सब्बल से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद ब्लेड से उसका गला रेत दिया। गंभीर चोटों के कारण सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी रात निर्माणाधीन मकान में रही

वारदात के बाद नाबालिग डर और अंधेरे के कारण रातभर वहीं रुकी रही। सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलकर भाग रही थी, तब वहां काम करने वाले मजदूरों की नजर उस पर पड़ी। मजदूरों ने अंदर जाकर देखा तो सीताराम खून से लथपथ मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म के बाद बुजुर्ग की हत्या करने की बात बताई। पुलिस ने नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

सूरजपुर के ASP योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोप के बाद बुजुर्ग की हत्या करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india