News

मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोतरा रोड थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किरोड़ीमल नगर क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को जन्माष्टमी का मेला दिखाने के बहाने कोरबा बुलाया और वहां एक होटल में ठहराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

RAIGHRH NEWS. कोतरा रोड थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किरोड़ीमल नगर क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को जन्माष्टमी का मेला दिखाने के बहाने कोरबा बुलाया और वहां एक होटल में ठहराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को कोतरा रोड थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीया बेटी बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोशल मीडिया और मुखबिर की मदद से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के परिजनों व सहेलियों से पूछताछ की और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल की। इससे पता चला कि नाबालिग कोरबा निवासी अनूप साह (23) के संपर्क में थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी अनूप साह (निवासी पुरानी बस्ती, कोरबा) को पकड़ लिया और उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया।

ट्रेन में हुई थी पहचान

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि करीब चार महीने पहले चांपा से रायगढ़ आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात अनूप से हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए थे। रक्षाबंधन पर मां से हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने उसे कोरबा में जन्माष्टमी मेला दिखाने का झांसा देकर बुलाया। वह नाबालिग को चांपा से कोरबा ले गया और वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ट्रेन से डोंगरगढ़ चले गए थे।

पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

डोंगरगढ़ से लौटने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 जोड़ते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india