छत्तीसगढ़

Bilaspur News: PM मोदी के 25 साल पूरे, BJP का बड़ा प्लान: 17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा के माध्यम से हुए बदलावों को जनता तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

BILASPUR NEWS. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इस बार एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। पहले जहां सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाता था, वहीं इस बार अभियान का दायरा बढ़ाते हुए इसे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 12 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Viral Video News: दवा लेने पहुंचा युवक और सिम्स में मच गया बवाल! स्टाफ से भिड़ा, टीआई को बताया रिश्तेदार, वीडियो वायरल

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा के माध्यम से हुए बदलावों को जनता तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता और आमजन मिलकर प्रयास करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधान सेवक तक का सफर

कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी की शुरुआत की थी। इसके बाद पिछले 25 वर्षों में उन्होंने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र के साथ लगातार काम किया। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाएं लागू हुईं।

उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार, शौचालय निर्माण, कोविड टीकाकरण और गरीब परिवारों के लिए आवास जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। कौशिक ने इन उपलब्धियों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उनकी सोच का परिणाम बताया।

निराशा के माहौल से दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला, उस समय देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान और साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है।

ये भी पढ़ें:Crime News: बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, फिर जेवर लेकर हुए फरार, मंगला में दो महिलाओं को दिनदहाड़े ठग गए शातिर

17 सितंबर को सेवा दिवस, 17 अक्टूबर तक कार्यक्रम

भाजपा की ओर से बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर तक लगातार सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलेंगे। बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी के.के. शर्मा और जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india