छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी चौक स्थित पुराने हाई कोर्ट परिसर के श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी चौक स्थित पुराने हाई कोर्ट परिसर के श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गांधी चौक स्थित पुराने हाई कोर्ट परिसर के श्री हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिवार के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना की।
श्री राम भक्त सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से चालीसा पाठ एवं पूजन का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में नीरज यादव, विशाल मरावी, यशवंत प्रताप, मनीष खूंटे, सारांश सिंह, अमन कैवर्त्य, अनुमेष गुप्ता, शिवांश शर्मा, कृति उपाध्याय, अश्लेशा सक्सेना, वंदना, अमन खूंटे सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।








