छत्तीसगढ़

वार्ड में बड़ा आयोजन, लेकिन स्थानीय पार्षद को ही भूले आयोजक! आमंत्रण पत्र से दिलीप पाटिल का नाम गायब

BILASPUR NEWS. लिंगियाडीह (अपोलो चौक) में बुधवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण और एसईसीएल के सहयोग से संचालित ‘आरुग’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ होने जा रहा है

BILASPUR NEWS. लिंगियाडीह (अपोलो चौक) में बुधवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण और एसईसीएल के सहयोग से संचालित ‘आरुग’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक से लेकर महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों तक को आमंत्रित किया गया है, लेकिन इस पूरे आयोजन में एक नाम चर्चा का विषय बन गया है। वह नाम है संबंधित वार्ड के पार्षद दिलीप पाटिल का।

Oplus_16908288

आयोजन के लिए जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करने वाले और विशेष अतिथियों के नाम प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। अतिथियों की इस लंबी सूची में स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल का नाम कहीं नजर नहीं आता। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस वार्ड में यह महत्वपूर्ण सुविधा शुरू होने जा रही है, वहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आमंत्रण सूची में जगह क्यों नहीं दी गई?

स्थानीय स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजनों में वार्ड पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मेडिकल शॉप और जन औषधि केंद्र जैसी जनसुविधाओं का सीधा संबंध क्षेत्र के लोगों से है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि की अनदेखी को लेकर चर्चा होना स्वाभाविक है।

कार्यक्रम बुधवार शाम 6 बजे आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला होंगे तथा अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी करेंगी। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसईसीएल के अधिकारी और रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

अब देखना यह होगा कि स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है या फिर आमंत्रण पत्र में उनका नाम शामिल नहीं होना आयोजकों की चूक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india