धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 19 जून 2025 : मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें आज का राशिफल

चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग बनने के साथ ही चंद्रमा से द्वितीय भाव में शुक्र के गोचर से वेशी योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। 19 जून 2025 का राशिफल बताता है कि मेष, कर्क और तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज चंद्रमा मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर गोचर कर रहा है। चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग बनने के साथ ही चंद्रमा से द्वितीय भाव में शुक्र के गोचर से वेशी योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries) आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च बढ़ाने वाला रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी रहेगी। नया सामान खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्य प्रतिशत: 74%

उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल

वृषभ राशि वालों को आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिल सकती है। हालांकि कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 86%

उपाय: चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और पहले किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। भाग्य प्रतिशत: 87%

उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें और हरि स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। लव लाइफ में तालमेल रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 84%

उपाय: शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल

सिंह राशि वालों को आज मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। साहसिक फैसलों में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य प्रतिशत: 82%

उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें और पीले चंदन का तिलक लगाएं।

कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताओं का समाधान हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधानी रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 79%

उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि (Libra) आज का राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और व्यवसाय में उन्नति का रहेगा। साझेदारी में लाभ मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुराने कानूनी मामले निपट सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य प्रतिशत: 82%

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य प्रतिशत: 81%

उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों को आज सतर्कता से कार्य करना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य प्रतिशत: 89%

उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल

मकर राशि वालों को आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा पर सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य प्रतिशत: 79%

उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 87%

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए भौतिक सुख साधनों का लाभ मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 85%

उपाय: केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *