छत्तीसगढ़

आज का राशिफल 22 जून 2025: मेष, तुला और धनु राशि के लिए बन रहा वसुमान योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

आज वसुमान योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका लाभ मेष, तुला और धनु राशि को विशेष रूप से मिलेगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा—

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: आज का दिन राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रविवार को चंद्रमा भरणी नक्षत्र पर सवार होकर मेष राशि में प्रवेश के बाद वृषभ राशि में गोचर करेगा। आज वसुमान योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका लाभ मेष, तुला और धनु राशि को विशेष रूप से मिलेगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा—

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके विचारों का सम्मान करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 86%


वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृषभ राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने तनाव को आप सुलझाने में सफल रहेंगे। फैशन और वस्त्र कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। दोपहर बाद समय आपके अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर तनावमुक्त महसूस करेंगे।

शुभ उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 78%


मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला रहेगा। आप अपने कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी से तनाव था तो आज सुलझ सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपकी मदद करेंगे।

शुभ उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।

भाग्य प्रतिशत: 83%


कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों को आज अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन किसी चोट या दुर्घटना से बचाव करें। भाई-बहनों से कहासुनी हो सकती है। संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें।

शुभ उपाय: तुलसी चालीसा या तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 78%


सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। पेंडिंग काम पूरे करने का उत्तम समय है। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।

शुभ उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

भाग्य प्रतिशत: 83%


कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्लेषण का रहेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। शिक्षा और करियर में सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार में कोई विवाद है तो शांति से हल करें।

शुभ उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 87%


तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के जातकों को पद और सम्मान प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लंबी या छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है।

शुभ उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 93%


वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों को आज आर्थिक और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी पुराने कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन किसी बिजली उपकरण की मरम्मत में खर्च आ सकता है। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 80%


धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 85%


मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि वालों को आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद की संभावना है, इसलिए संयम से काम लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रदर्शन अच्छा रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ उपाय: ओम रां राहवे नमः मंत्र का जाप करें।

भाग्य प्रतिशत: 80%


कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। रुका हुआ व्यापारिक माल निकलने से आर्थिक राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 91%


मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों को आज भौतिक सुख-साधनों का लाभ मिलेगा। साहस और परिश्रम से सफलता मिलेगी। कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताकर मानसिक संतोष मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ उपाय: लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 94%


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *