छत्तीसगढ़

Bilaspur News: श्री गणेश उत्सव के अवसर पर राज कंस्ट्रक्शन ने कराया भंडारा, बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम हुई शामिल

Bilaspur News: अशोक नगर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड में श्री गणेश उत्सव 2026 के अवसर पर RAJ Construction की ओर से अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में पांच दिवसीय दैनिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

Bilaspur News: अशोक नगर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड में श्री गणेश उत्सव 2026 के अवसर पर RAJ Construction की ओर से अर्जुन कुशवाहा के नेतृत्व में पांच दिवसीय दैनिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम वर्ष के गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

यह भंडारा 18 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल अशोक नगर, अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) है। गणेश उत्सव के साथ यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसी भंडारा आयोजन में आज बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम भी पहुंची और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई, पवन सोनी,मोहम्मद इजराइल, अभिजीत पांडे,सदाब खान,प्रवीण सिंह,अमन सिंह,विकल्प तललवार,गोलू कच्छवाहा,जफर आगा, वासु तिवारी, शेयज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रेस क्लब की टीम ने आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और RAJ Construction की ओर से आयोजित भंडारा एवं गणेश उत्सव की पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों का कहना है कि गणेश उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण से जोड़ने और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण करने का प्रयास किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india