छत्तीसगढ़

Bilaspur News: प्रेस क्लब परिसर बना भक्ति का केंद्र……महाआरती,भोग प्रसाद,और भजन टोली में रमाया प्रेस क्लब

Bilaspur News: बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश की स्थापना कर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को प्रेस क्लब में शहर के अलग-अलग सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की मौजूदगी में महाआरती का आयोजन हुआ।

Bilaspur News: बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश की स्थापना कर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को प्रेस क्लब में शहर के अलग-अलग सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की मौजूदगी में महाआरती का आयोजन हुआ।

भोग वितरण…..

प्रेस क्लब में विराजित भगवान गणेश जी के इस पावन उत्सव के दसवें दिन भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोग स्वरूप प्रसाद को ग्रहण किए।भोग में खिचड़ी और फल का वितरण किया गया।जो देर रात तक प्रेस क्लब में चलता रहा।

भजन टोली ने बनाया भक्तिमय वातारण…..

मंगलवार की शाम प्रेस क्लब परिसर भगवान गणेश जी के भक्तिमय में सराबोर हो उठा।सतीश पाठक की रामायण टोली ने भजन और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातारण को को भक्तिमय बना दिया।शाम चार बजे के बाद प्रेस क्लब परिसर में विराजमान गणपति जी के समक्ष भजन की प्रस्तुति की गई।जो रात लगभग नौ बजे तक चलता रहा।सतीश पाठक की रामायण टोली ने विशेष धार्मिक भजन की प्रस्तुति दी। टोली के कलाकारों ने भगवान श्री गणेश जी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और लोगों ने सतीश पाठक की रामायण टोली की जमकर सराहना की।

महाआरती में शामिल हुए सामाजिक संगठन……

बिलासपुर प्रेस क्लब में भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ गणेश उत्सव का आयोजन प्रेस क्लब परिसर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम चल रहे है।विराजित भगवान गणेश जी की हर दिन अलग-अलग समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने महाआरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।इसी कड़ी में मंगलवा को दसवें दिन शहर की अलग अलग समाजिक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महा आरती में शामिल हुए।जहां इनके द्वारा भगवान गणेश जी की आरती की गई।भगवान गणेश जी से सुख शांति और समृद्धि की कामना।

भजन टोली का सम्मान…..

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारणी के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी,कार्यकारणी सदस्य कैलाश यादव ओर से सतीश पाठक और उनकी पूरी टोली का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।इस आयोजन के दौरान प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला।

मंगलवार को चले इस दिनभर कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह,सहसचिव हरिकिशन गंगवानी कार्यकारणी सदस्य कैलाश यादव पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई,वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, केके शर्मा,शिव तिवारी,प्रिय दुबे,राकेश मिश्रा,मनोज दुबे,ऋतु साहू,तीरथ लहरें,नारायण नोनिया,मोहम्मद इजराइल,अप्पू नवरंग,संतोष मिश्रा,सदाब खान,प्रवीण सिंह,रविन्द्र विश्वकर्मा,जफर आगा,अमन सिंह, शेयज कुमार,वासु तिवारी,प्रियंका सिंह,नीरज शुक्ल ललित गोपाल,शशि मिश्रा,के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india