Bilaspur News:केस जीतने की चाह में दिल हार बैठी महिला… अब खुद बन गई केस की शिकायतकर्ता!
पति से तलाक का केस लड़ रही एक महिला को भरोसा था कि उसका वकील उसे न्याय दिलाएगा। लेकिन इसी बीच वकील ने उसका भरोसा तोड़ते हुए प्यार का नाटक रचा और उसका शोषण कर डाला। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

BILASPUR NEWS. पति से तलाक का केस लड़ रही एक महिला को भरोसा था कि उसका वकील उसे न्याय दिलाएगा। लेकिन इसी बीच वकील ने उसका भरोसा तोड़ते हुए प्यार का नाटक रचा और उसका शोषण कर डाला। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में था। इस दौरान वह लगातार वकील के संपर्क में रहती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि वकील ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी अपनी पत्नी से संबंध ठीक नहीं हैं और वह तलाक लेने वाला है। उसने कहा कि जैसे ही उसका तलाक होगा, वह महिला से शादी कर लेगा।
भरोसा कर महिला ने उससे रिश्ता स्वीकार कर लिया। इस बीच वकील ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने दूरी बनाना शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।
2 नवंबर को परेशान महिला ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वकील के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद 3 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आ रहा है कि वकील पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी से अभी तलाक नहीं हुआ था। महिला ने कहा कि वह मानसिक रूप से टूट गई है, क्योंकि जिसे उसने अपना सहारा समझा, वही उसका सबसे बड़ा धोखेबाज निकला।






