धर्म आध्यात्म

Aaj ka rashifal 30 November 2025: मेष-वृष को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क राशि के लिए शुभ दिन; तुला राशि नोंकझोंक से बचें

30 November 2025 Rashifal: जानें मेष, वृष, मिथुन से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल। करियर, सेहत, प्यार और धन से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणी पढ़ें।

30 November 2025 Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए अवसरों और सौभाग्य का संदेश लेकर आया है। आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, सिद्धि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का शक्तिशाली संयोग बन रहा है। यह शुभ योग करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में मंगलकारी परिणाम देने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल आपके दिन को नई दिशा दे सकती है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि – 

आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। दोस्तों की मदद से नए कॉन्टैक्ट बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। व्यापार में स्थिरता आएगी और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5


वृष राशि – 

आज आप पूरे उत्साह में रहेंगे। बोलचाल में नम्रता बनाए रखें, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई पुराना साथी मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा और नया काम शुरू करने में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि – 

सुबह की दिनचर्या में बदलाव आपके स्वास्थ्य और मूड दोनों को बेहतर बनाएगा। कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है, और आप उसकी सहायता करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। शाम को परिवार संग अच्छा समय बितेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2

कर्क राशि –

आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित होगा। परिवार के साथ किसी खास आयोजन में शामिल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात रुका हुआ काम पूरा करा सकती है। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका मन खुश कर देगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 1

सिंह राशि – 

आज संपत्ति से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं। संतान की नौकरी लगने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

कन्या राशि 

आज विनम्र स्वभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। खर्चों पर नजर रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। अपने लिए समय निकालेंगे और पसंदीदा कार्य पूरे करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

तुला राशि – 

आज आपके लिए करियर में अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है। रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। टेक्निकल क्षेत्र वालों को नौकरी मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि – 

आज कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार रंग लाएंगे। बॉस आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। बिजनेस ट्रिप से लाभ मिलेगा। आपकी क्रिएटिव सोच आज खुलकर सामने आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7

धनु राशि –

धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी भूमिका अहम रहेगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिलने की संभावना है। पढ़ाई और करियर में वरिष्ठों का सहयोग लाभ देगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

मकर राशि –

कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां कम होंगी। आज बिजनेस मीटिंग में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3

कुंभ राशि – 

आज आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएंगे। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। शाम परिवार संग खुशनुमा माहौल में बीतेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6

मीन राशि – 

फाइनेंस और सेल्स सेक्टर में काम करने वालों को काफी लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन प्रेम और समझदारी से मामला ठीक हो जाएगा। बच्चे आपको नई चीजें सिखा सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india