छत्तीसगढ़
Bilaspur News: बिलासपुर कांग्रेस में जोश-उत्साह, नव नियुक्त जिलाध्यक्षों का शपथ ग्रहण
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन मजबूत करने का संकल्प, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती के संकेत बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से ही जिले और शहर के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने पहुंचे।

BILASPUR NEWS. वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन मजबूत करने का संकल्प, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती के संकेत
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से ही जिले और शहर के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने पहुंचे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव तथा जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 22 january 2026: बुधादित्य योग से मिलेगा इन 3 राशियों को धन लाभ, जानिए आज का राशिफल।
शपथ ग्रहण के बाद नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को एकजुट रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हित के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “यदि कोई व्यक्ति पार्टी विरोधी कार्य करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो,” उन्होंने स्पष्ट किया।
वहीं नव नियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें: Crime News:वसूली कांड में फँसे एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल सस्पेंड
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस भवन में मौजूद भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह कार्यक्रम को संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनाता नजर आया।



