छत्तीसगढ़

Crime News:शताब्दी नगर में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, प्राइवेटकर्मी की बेरहमी से पिटाई

राजधानी के तेलीबांधा थाना अंतर्गत शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर एक निजी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर पीड़ित की जमकर धुनाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RAIPUR NEWS. राजधानी के तेलीबांधा थाना अंतर्गत शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने से मना करने पर एक निजी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर पीड़ित की जमकर धुनाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:CG High Court News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद फायर स्टेशन का रास्ता साफ, 5 साल से अटका था काम

सावधानी बरतने को कहने पर भड़के आरोपी

​पीड़ित सुभादिप चक्रबर्ती ने बताया कि घटना 5 फरवरी 2026 की रात करीब 10:45 बजे की है। जब वह कॉलोनी में टहल रहे थे, तभी एक व्यक्ति वहां कुत्ता घुमा रहा था। सुभादिप ने कुत्ते के काटने की आशंका जताते हुए युवक को सावधानी बरतने की सलाह दी, जिससे वह आक्रोशित हो गया और बहस करने लगा।

​मारपीट में आई गंभीर चोटें

​विवाद इतना बढ़ा कि रात करीब 11 बजे जब सुभादिप अपनी स्कूटी लेकर बाहर निकल रहे थे, तब तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा, तू मेरे कुत्ते को काटेगा बोलेगा और उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इस हमले में सुभादिप के बाएं पैर, कमर और दाहिने गाल पर गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें:Bilasa Airport News: बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: चकरभाठा एयरपोर्ट को मिला नाइट लैंडिंग लाइसेंस, रात में भी भर सकेंगे उड़ान

​पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

​पीड़ित की पत्नी जॉली चक्रवर्ती ने बताया कि घायल सुभादिप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की लिखित शिकायत 6 फरवरी को तेलीबांधा थाने में की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india