छत्तीसगढ़

Viral Video: सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, जमकर हुई आतिशबाजी, हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद नियमों की उड़ी धज्जियां

यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती रतनपुर रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने निकले थे। इसी दौरान सरकंडा-कोनी रोड पर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और स्कूटी की सीट पर केक रखकर जन्मदिन मनाया। वीडियो में दो युवक और दो युवतियां नजर आ रहे हैं।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नियमों को ताक पर रखकर बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का एक नया मामला सामने आया है। सरकंडा-कोनी मार्ग पर कुछ युवक-युवतियों ने न केवल केक काटकर जश्न मनाया, बल्कि बीच सड़क पर जमकर आतिशबाजी भी की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती रतनपुर रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने निकले थे। इसी दौरान सरकंडा-कोनी रोड पर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी और स्कूटी की सीट पर केक रखकर जन्मदिन मनाया। वीडियो में दो युवक और दो युवतियां नजर आ रहे हैं। जश्न के दौरान युवकों ने सड़क पर ही पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की, जिससे वहां से गुजरने वाले कार सवारों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:Murder News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बैंड वालों ने दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर की हत्या

पुलिस की सख्ती का नहीं दिख रहा असर

हैरानी की बात यह है कि बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंटबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। पूर्व में भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जुर्माने और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में कानून का डर नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल इस ताजा मामले में पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई की खबर नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया है सख्त रुख

सड़कों पर इस तरह के हुड़दंग को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहले ही काफी सख्त है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों को सबक मिले। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर स्टंटबाजी और बर्थडे सेलिब्रेशन करने वालों पर नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:Fraud News: होटल कर्मचारी ने अपनी ही मालकिन को लगाया ₹2 लाख का चूना, शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया था लालच

पुरानी घटनाओं से भी नहीं लिया सबक

इससे पहले 16 फरवरी को सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां युवाओं ने अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे जाम कर जन्मदिन मनाया था, जिससे करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। प्रदेश भर में लगातार आ रहे ऐसे वीडियो पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india