छत्तीसगढ़
Budget News: बजट में सर्वहारा समाज को खास तवज्जो : रौशन सिंह
रौशन सिंह ने कहा कि विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के लिए प्रोत्साहन और सर्वहारा वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रौशन सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट सर्वहारा समाज, युवा, किसान और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें: Budget News: संकल्प आधारित बजट से विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखी गई : मनीष अग्रवाल
रौशन सिंह ने कहा कि विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के लिए प्रोत्साहन और सर्वहारा वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित होंगे। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें: Murder News: आपसी रंजिश में खूनी तांडव, पड़ोसी ने सोते हुए परिवार पर किया हमला,मासूम समेत 3 की मौत
रौशन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश को विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर करेगा और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएगा।