छत्तीसगढ़

Viral Video: GGU में होली मिलन के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़े, नशे में जमकर चले लात-घूंसे, 4 दिन में दूसरी घटना

सोमवार को ऑडिटोरियम के सामने 'रंग बरसे 0.5' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच नशे की हालत में कुछ छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने एक-दूसरे के शर्ट फाड़ दिए और दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र बेरहमी से एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के कैंपस में सोमवार को होली के जश्न के बीच जमकर हंगामा हुआ। कैंपस में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। हैरानी की बात यह है कि पिछले 4 दिनों के भीतर यूनिवर्सिटी कैंपस में मारपीट की यह दूसरी बड़ी घटना है।

ये भी पढ़ें:Crime News: प्रेम जाल, भरोसे का टूटना और दर्दनाक अंत, मल्हार में युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल

डीजे की धुन और नशे में फाड़े कपड़े

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ऑडिटोरियम के सामने ‘रंग बरसे 0.5’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच नशे की हालत में कुछ छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने एक-दूसरे के शर्ट फाड़ दिए और दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र बेरहमी से एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं।

4 दिन पहले भी हुआ था विवाद

​यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है। इससे पहले एबीवीपी (ABVP) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान भी स्टेज पर चढ़ने की बात को लेकर छात्रों के बीच झड़प हुई थी। महज 4 दिनों के भीतर दोबारा हुई इस हिंसक घटना ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:CG High Court News: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने का मामला, हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब

पुलिस का पक्ष: “शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई”

​इस पूरे मामले में कोनी थाना प्रभारी (TI) भावेश शेंडे का कहना है कि उन्हें अब तक इस मारपीट के संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है, लेकिन किसी भी छात्र या प्रशासन की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india