छत्तीसगढ़

Viral Video: ऑर्डर में देरी पर भड़का ग्राहक, Domino’s आउटलेट में जमकर तोड़फोड़

5 मार्च की रात करीब 9:15 बजे नरेंद्र माणिकपुरी नाम का युवक आउटलेट पहुंचा और पिज्जा ऑर्डर किया। कुछ देर इंतजार के बाद ऑर्डर में देरी होने पर वह काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से विवाद करने लगा। जब कर्मचारी शिवचरण ने उसे बताया कि ऑर्डर कैंसिल होने पर पैसे 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन रिफंड हो जाएंगे, तो आरोपी और भड़क गया। वह तुरंत नकद (Cash) वापस करने की मांग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में गुरुवार रात एक ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। पिज्जा ऑर्डर मिलने में हुई देरी से आक्रोशित होकर ग्राहक ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि काउंटर पर रखे कंप्यूटर मॉनीटर को घूंसा मारकर तोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:Crime News: भाजपा नेता के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती, पुलिस की रेड में करोड़ों का खुलासा

रिफंड की बात पर बढ़ा विवाद

​जानकारी के अनुसार, 5 मार्च की रात करीब 9:15 बजे नरेंद्र माणिकपुरी नाम का युवक आउटलेट पहुंचा और पिज्जा ऑर्डर किया। कुछ देर इंतजार के बाद ऑर्डर में देरी होने पर वह काउंटर पर जाकर कर्मचारियों से विवाद करने लगा। जब कर्मचारी शिवचरण ने उसे बताया कि ऑर्डर कैंसिल होने पर पैसे 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन रिफंड हो जाएंगे, तो आरोपी और भड़क गया। वह तुरंत नकद (Cash) वापस करने की मांग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

आउटलेट में तोड़फोड़ और धमकी

​गुस्से में आकर नरेंद्र ने काउंटर पर रखे ऑर्डर लेने वाले मॉनीटर पर मुक्का मार दिया, जिससे स्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने आउटलेट में अन्य सामानों के साथ भी तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारी जया साहू, शिवचरण, असलम अंसारी और जसमीत सिंह के साथ मारपीट की कोशिश की। जाते-जाते आरोपी ने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें:Religious Conversion:धर्मांतरण के दबाव को लेकर बवाल, डायल-112 के पायलट पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस ने दर्ज किया मामला

​आउटलेट के क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार (38) की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र माणिकपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india