Railway News: रेलवे अलर्ट: रायपुर-बिलासपुर मेमू सहित 4 ट्रेनें 5 अप्रैल को रद्द, कई गाड़ियों के रूट में बदलाव
इस तकनीकी कार्य के चलते 5 अप्रैल को रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के बीच चलने वाली चार महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा।

BILASPUR NEWS. रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते 5 अप्रैल को रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के बीच चलने वाली चार महत्वपूर्ण मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने इस कार्य के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
5 अप्रैल को ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द:
सिग्नलिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी:
गाड़ी संख्या 68728: रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68719: बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68733: गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 68734: बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें:
कुछ लंबी दूरी की मेमू ट्रेनों के परिचालन में भी आंशिक बदलाव किया गया है:
गाड़ी संख्या 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू): यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। यह गाड़ी बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होकर झारसुगुड़ा के लिए चलेगी।
गाड़ी संख्या 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू): यह ट्रेन झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
रेलवे की अपील
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 के माध्यम से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।








