Bilaspur News: 8 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 तेलंगाना के लिए छत्तीसगढ़ की महिला -पुरूष मलखंभ टीम का सलेक्शन ट्रायल सम्पन्न
बिलासपुर। दिनांक 14-15 नवम्बर-2026 को खेल एवं युवा संचालनालय,रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 8 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 तेलंगाना के लिए छत्तीसगढ़ की महिला -पुरुष मलखंभ टीम का सलेक्शन कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी में आयोजित की गई थी
बिलासपुर। दिनांक 14-15 नवम्बर-2026 को खेल एवं युवा संचालनालय,रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 8 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 तेलंगाना के लिए छत्तीसगढ़ की महिला -पुरुष मलखंभ टीम का सलेक्शन कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी में आयोजित की गई थी जिसमें बिलासपुर,अंबिकापुर,नारायणपुर,सूरजपुर,रायपुर,कोरबा जांजगीर- चाम्पा ,बलोदाबाजार ,सारंगगढ़ जिलों के लगभग 80 खिलाड़ियों व 12 कोच मैनेजरों ने भाग लिया।
इस चयन समिति में ए एक्का, सहायक संचालक खेल,अध्यक्ष, डा.राजकुमार शर्मा,सदस्य,बलवंत झा,सदस्य, बिलासपुर,मनोज प्रसाद, सदस्य नारायणपुर थे।
उक्त सदस्यों की उपस्थिति में निम्न महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है:-
नाम निम्नानुसार है-
महिला खिलाड़ी नारायणपुर से
मोनिका पोटाई,दुर्गेश्वरी कुमेटी,सरिता पोयम,अनिता गोटा।
पामगढ़ से शिक्षा दिनकर, डिम्पि सिंह।
पुरुष खिलाड़ी नारायणपुर से
राजेश कोर्राम, मानू धुरूव,मंगड़ू पोडियाम,राकेश वरदा,मोनू नेताम,राजू कर्मा ।
8 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 तेलंगाना का आयोजन हैदराबाद के ओपन फुटबॉल मैदान में आगामी दिसंबर माह के दिनांक 11 से 22 -2026 तक आयोजित है।
उपरोक्त सलेक्शन ट्रायल को सफल एवं सम्पन्न कराने में कृष्णा पब्लिक स्कूल के चन्द्रेश धृत,संचालक,प्राचार्य, आचार्य आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के पदाधिकारियों सर्वश्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा क्षेत्र, अनिल टाह,संरक्षक प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, ,डा राज कुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र तिवारी, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष द्वय,अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष, डा.प्रमोद यादव,मिलीन्द भानदेव,पुष्कर दिनकर,मनोज प्रसाद, राजेन्द्र पटेल,कमल किशोर निकुंज,प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, आदि का मार्गदर्शन एवं योगदान रहा।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी है।
श्रीमान सम्पादक/संवाददाता महोदय
उक्त समाचार अपने लोकप्रिय समाचार पत्र/चैनल में प्रकाशित करने की कृपा करें।धन्यवाद।








