छत्तीसगढ़

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

बिलासपुर। श्री शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को अपना 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को याद करते हुए भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।

बिलासपुर। श्री शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को अपना 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को याद करते हुए भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

गौरतलब है कि 14 नवंबर 2010 को बाल दिवस के अवसर पर पद्मश्री डॉ. ए.टी. डाबके एवं डॉ. एस.के. त्रिवेदी के करकमलों से श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की शुरुआत हुई थी। 16 वर्षों की यात्रा पूरी कर अस्पताल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि द्विवेदी एवं डॉ. प्रणव अंधारे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन शुक्ला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका जायसवाल ने की। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस दौरान वरिष्ठ और कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार साझा करते हुए अस्पताल की उपलब्धियों, सेवाओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही केक काटकर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में ओपीडी, फार्मेसी, कैजुअल्टी, मिल्क बैंक, आयुष्मान एवं नर्सिंग विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके समर्पण और बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के संचालक डॉ. श्रीकांत गिरी एवं डॉ. पल्लवी गिरी के नेतृत्व और चिकित्सा सेवाओं के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत, ईमानदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक नवल वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की 16 वर्षों की उपलब्धियां पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india