छत्तीसगढ़

Transfer News: बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, कई थानों के प्रभारी बदले

जारी आदेश के तहत निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BILASPUR NEWS. जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षकों और प्रभारियों की नई पदस्थापना

​जारी सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है:

​-दामोदर मिश्रा को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से हटाकर हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है।​

-रविशंकर तिवारी अब हिर्री थाने से चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

-​कृष्णचंद्र सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी, रजनीश सिंह को तोरवा थाना प्रभारी और भावेष शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।​

-इसी तरह उमेश कुमार साहू को अजाक थाना प्रभारी, तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना प्रभारी और राजश्री दामू कोशले को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है।

-​गोपाल कृष्ण सतपथी को प्रभारी एसीसीयू (ACCU) की कमान सौंपी गई है।

कानून व्यवस्था के लिए विशेष तैनातियाँ

​प्रशासनिक मजबूती के लिए रक्षित केंद्र से संजय सिंह, उत्तम साहू, अनीष पासवान (बिल्हा) और अभय सिंह बैस (तोरवा) को निरीक्षक कानून व्यवस्था के रूप में क्रमशः कोतवाली, सिविल लाइन, कोटा और सरकंडा क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

निचले स्तर पर भी प्रशासनिक सर्जरी

​दूसरी सूची में 18 सहायक उप निरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के नाम शामिल हैं। इसमें भोलेनाथ तिवारी को कोनी थाना, चिरंजीव प्रसाद राठौर को सिटी कोतवाली और ओम प्रकाश परिहार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा कई आरक्षकों को मोपका, बेलगहना और तिफरा जैसे क्षेत्रों में नई चौकियाँ और थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

​एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में और अधिक गति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india