छत्तीसगढ़

Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता 8 अक्टूबर 2025 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो 10 अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

RAIGHAR NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थी पीड़िता

​घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता 8 अक्टूबर 2025 को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो 10 अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा

​पुलिस जांच के दौरान 12 अक्टूबर को नाबालिग को उर्दना कृष्णापुर से बरामद किया गया। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में हुई काउंसलिंग और बयानों में पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान मोबाइल के माध्यम से झारखंड निवासी दीपक कुमार पासवान (21 वर्ष) से हुई थी। 8 अक्टूबर को दीपक ने उसे झांसा देकर तमनार बुलाया और वहां एक किराए के मकान में रखकर दो दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 11 अक्टूबर को आरोपी उसे लावारिस छोड़कर फरार हो गया।

ओडिशा में दी दबिश, आरोपी ने स्वीकारा जुर्म

​मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ में छिपा हुआ है। पुलिस ने तत्काल टीम भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं। दुष्कर्म के आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।”

शशि मोहन सिंह, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india