छत्तीसगढ़

Viral Video: बादाम कांड” पार्ट-2: NOC के नाम पर घूस के आरोप, महिला से बदसलूकी का VIDEO वायरल; अफसर साइडलाइन, सुशासन पर सवाल

मामले में शिकायतकर्ता महिला और उसके बेटे ने आरोप लगाया है कि उन्हें करीब एक से डेढ़ महीने तक लगातार कार्यालय के चक्कर कटवाए गए। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उनकी फाइल लंबित रखी गई और काम के लिए अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग की गई।

BILASPUR NEWS. शहर में चर्चित “बादाम कांड” एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन पर एनओसी (No Objection Certificate) जारी करने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में शिकायतकर्ता महिला और उसके बेटे ने आरोप लगाया है कि उन्हें करीब एक से डेढ़ महीने तक लगातार कार्यालय के चक्कर कटवाए गए। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के उनकी फाइल लंबित रखी गई और काम के लिए अप्रत्यक्ष रूप से पैसे की मांग की गई।
वायरल वीडियो में कार्यालय परिसर के भीतर तीखी बहस होती नजर आ रही है। महिला आवेदक को यह कहते हुए सुना जा सकता है— “मैडम गाली मत दो”, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही विवाद बढ़ता गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हालांकि, पूनम बंजारे ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं मांगी। इसके बावजूद मामला तूल पकड़ने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। पूनम बंजारे को नवा रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है, जबकि कार्यपालन अभियंता एल.पी. बंजारे को भी साइडलाइन कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, संबंधित आवेदन 17 मार्च 2025 से लंबित था और 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बाद भी आवेदक को राहत नहीं मिल पाई।
इस घटना के बाद एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है। आम जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सुशासन के दावों के बीच ऐसे मामले कब तक सामने आते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india