छत्तीसगढ़

Bilaspur News: 15 साल का इंतजार खत्म: उसलापुर रेलवे साइडिंग फिर गुलज़ार, ट्रक ऑपरेटरों में नई उम्मीद

इस फैसले से क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबार में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी साइडिंग के फिर से शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

BILASPUR NEWS. उसलापुर गुड्स शेड वेलफेयर ट्रक ओनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक उसलापुर रेलवे साइडिंग परिसर में आयोजित हुई, जिसमें खराब मौसम के बावजूद सैकड़ों ट्रक मालिकों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में 15 वर्षों से बंद पड़ी रेलवे साइडिंग को पुनः शुरू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, गुलशन ऋषि, प्रशांत नारंग और अशोक श्रीवास्तव ने एसोसिएशन के संरक्षक का दायित्व स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। निर्णय के अनुसार, साइडिंग पर काम तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा और ट्रक मालिक एवं श्रमिक अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ संचालन प्रारंभ करेंगे।
इस फैसले से क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबार में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी साइडिंग के फिर से शुरू होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
बैठक में आगामी 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को भव्य रूप से मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में नरेश अग्रवाल, गुलशन ऋषि, प्रशांत नारंग, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर सिंह चंदेल, तेजिंदर सिंह बाली, राशिद अली, जीत सिंह, शाहनवाज, इस्माइल, महावीर सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह राणा, समीम, गुड्डू झा, बलजीत सिंह, विनोद पांडे, धीरज यादव, मनजीत सिंह, शिवकुमार, गुरजीत सिंह बाली सहित लेबर अध्यक्ष राजेश टंडन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india