News

शादी के दो दिन बाद ससुराल पहुंचा प्रेमी, मचे हंगामे के बाद दूल्हे ने पत्नी को अपनाने से किया इनकार, रिसेप्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक विवाह समारोह उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब दुल्हन का प्रेमी अचानक उसके ससुराल पहुंच गया। युवक के चौंकाने वाले खुलासे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया और अब तलाक की मांग कर रहा है। घटना के बाद होने वाला रिसेप्शन कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

MANENDRAGARH NEWS. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक विवाह समारोह उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब दुल्हन का प्रेमी अचानक उसके ससुराल पहुंच गया। युवक के चौंकाने वाले खुलासे के बाद दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया और अब तलाक की मांग कर रहा है। घटना के बाद होने वाला रिसेप्शन कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार, जो किराने की दुकान चलाता है, उसकी शादी 6 मई को कोड़ा निवासी युवती के साथ पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन 7 मई को अपने ससुराल पहुंची थी। घर में रिसेप्शन की भव्य तैयारियां चल रही थीं, तभी वहां रायपुर में ड्राई फ्रूट्स का व्यवसाय करने वाला मयूर अग्रवाल नामक युवक पहुंच गया। मयूर ने परिजनों के सामने दावा किया कि उसका युवती के साथ पिछले 3 साल से प्रेम संबंध है और वह उसके बिना नहीं रह सकता। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के निजी फोटो और वीडियो भी हैं।

दूल्हे ने कहा- अब तलाक चाहिए

प्रेमी की बातें सुनकर घर में विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन तथा प्रेमी को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई। दूल्हे नवीन कुमार का कहना है कि “जब लड़की का किसी और के साथ पहले से संबंध था, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। उसे न्याय चाहिए और वह अब तलाक लेना चाहता है।”

थाने में बीती रिसेप्शन की रात

विवाद के चलते रिसेप्शन का कार्यक्रम रद्द हो गया। रिसेप्शन की पूरी रात दूल्हा-दुल्हन और प्रेमी थाने में ही मौजूद रहे। सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि तीनों पक्षों को समझाइश दी गई है। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए मामले को आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india