Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मिथुन, कर्क और कुंभ के लिए है खास दिन, जानिए सभी राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल 18 अगस्त 2026: चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और सूर्य सिंह राशि में स्थित हैं। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य राशिफल। मिथुन, कर्क और कुंभ समेत किन राशियों को आज शुभ परिणाम मिल सकते हैं, जानिए पूरी राशिफल।।

Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: 18 अगस्त 2026 को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, जिससे मन में संतुलन और परिस्थितियों को समझने की क्षमता बढ़ सकती है। सूर्य सिंह राशि में स्थित होकर आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को मजबूत कर रहे हैं। कर्क राशि में गुरु और बुध की युति सलाह, समझदारी और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति प्रेम, धन और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों में संयम बरतने का संकेत दे रही है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत करके स्थिति बेहतर करने का अवसर मिलेगा। आपकी बातों में प्रभाव रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
उपाय: सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मन पहले की अपेक्षा शांत और व्यवस्थित रह सकता है। पुरानी थकान कम होने से कामकाज में रुचि बढ़ेगी। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में जल्दबाजी के बजाय समझदारी से आगे बढ़ें। परिवार में किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बहन या करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा। कोई बड़ा निवेश या खर्च करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। स्वास्थ्य और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
उपाय: “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। मन में नए विचार आएंगे और किसी रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। आय के स्रोतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी मुद्दे को लेकर खुद को दोष देने के बजाय शांत होकर समाधान खोजें। भाई-बहनों से बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन कटु शब्दों से बचना जरूरी है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कोई नया तरीका आपके सामने आ सकता है। गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
उपाय: जरूरी काम के लिए निकलते समय सौंफ का सेवन करें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज निर्णय लेने और सही सलाह पाने का दिन है। गुरु और बुध की स्थिति आपको किसी पुरानी समस्या का समाधान खोजने में मदद कर सकती है। हालांकि परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें। घर-परिवार का माहौल पहले की तुलना में हल्का और शांत रहेगा। भाई-बहनों के साथ बातचीत में नरमी रखें। आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा। खर्च बढ़ सकता है और कुछ समय अकेले बिताने की इच्छा हो सकती है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिल सकता है और आप किसी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभा पाएंगे। हालांकि आत्मविश्वास को अहंकार में बदलने से बचें। परिवार और धन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है। यदि आय बढ़ाने के नए विकल्प तलाश रहे हैं तो इस दिशा में सोच-विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं। दोस्तों से जुड़े आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आत्मचिंतन और शांत वातावरण में समय बिताना मानसिक स्पष्टता देगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: रविवार को लाल या नारंगी वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास में सुधार महसूस हो सकता है। अपनी क्षमताओं और व्यक्तित्व को लेकर नकारात्मक सोचने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी और किसी जरूरी फैसले में स्पष्टता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और मेहनत नजर आएगी। मित्रों या परिचितों से उपयोगी सहयोग मिल सकता है। घर से दूर रहकर काम करने वालों के लिए कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। विदेश या विदेशी संस्थान से जुड़े काम की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और अनावश्यक चिंता से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों की अपनी क्षमता के अनुसार सहायता करें।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से राहत देने वाला रह सकता है। चंद्रमा आपकी राशि में होने के कारण मन की बेचैनी कम होगी और निर्णय लेने में आसानी होगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि खुद की कमियां तलाशते रहने से बचें। रिश्तों में अत्यधिक स्वतंत्रता दिखाने की कोशिश न करें, इससे किसी करीबी को गलतफहमी हो सकती है। संतुलित व्यवहार आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
उपाय: दही या चावल का दान करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत वरिष्ठों की नजर में आ सकती है। हालांकि उपलब्धियों को लेकर दूसरों के सामने जरूरत से ज्यादा प्रदर्शन न करें। भाग्य का साथ मिलेगा और परिवार के बड़े-बुजुर्गों से उपयोगी सलाह प्राप्त हो सकती है। कोई छिपी हुई बात सामने आने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभाली जा सकती है। दोस्तों की ओर से आर्थिक या मनोरंजन से जुड़ा सहयोग मिलने की संभावना है। अपेक्षाएं सीमित रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: क्रोध पर नियंत्रण रखें और निजी मामलों को गोपनीय बनाए रखें।
धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज भाग्य का साथ मजबूत रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि सफलता मिलने पर अहंकार से बचना जरूरी है। किसी निजी या गुप्त विषय को लेकर सही सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों को लेकर अत्यधिक नकारात्मक न सोचें। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ छोटी बातों को बढ़ाने से बचें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: गुरु या शिक्षक का सम्मान करें।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आज मानसिक दबाव कम हो सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान होगा और मन को राहत मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार मानसिक संतुष्टि न मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने या छिपे हुए मामले को सुलझाने में आत्मविश्वास काम आएगा। जीवनसाथी या साझेदार से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। रोजमर्रा के काम सामान्य रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में काम करने से चोट या परेशानी से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
उपाय: शनिवार को काले वस्त्र का दान करें।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मन को प्रसन्न कर सकता है। चंद्रमा की स्थिति के कारण पुरानी उलझन कम होगी और फैसलों में संतुलन आएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। रिश्तों में स्पष्टता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी या साझेदार के साथ जिद करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने का विचार आ सकता है। प्रेम, संतान या रचनात्मक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। किसी काम को पूरा होने में समय लग रहा है तो धैर्य रखें। जल्दबाजी करने के बजाय सही समय का इंतजार करना आपके हित में रहेगा।
शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 5
उपाय: समाज सेवा या किसी सामूहिक कार्य में योगदान दें।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। गुरु और बुध की स्थिति सही सलाह लेने और बेहतर निर्णय करने में मदद करेगी। बच्चों से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना मन को खुशी दे सकती है। हालांकि घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए गुस्से में प्रतिक्रिया न दें। माता की सेहत और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। अपनी दिनचर्या सुधारने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की कमियां निकालने से बचें। पुरानी समस्या को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन शांत सोच से समाधान निकाला जा सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
उपाय: मछलियों को आटा खिलाना शुभ माना जाता है।













