आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए मालव्य राजयोग से धनवर्षा, जानिए सभी राशियों का भविष्यफल
शुक्र मीन राशि में उच्च स्थिति में गोचर कर रहे हैं। इन शुभ संयोगों का असर वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों पर विशेष रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा का संचार आज मेष राशि में हो रहा है। मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में चंद्रमा के आने से नीचभंग राजयोग और राशि परिवर्तन योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च स्थिति में गोचर कर रहे हैं। इन शुभ संयोगों का असर वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों पर विशेष रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries) राशिफल आज: आर्थिक फैसलों में सतर्क रहें
मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। खर्चों में अनियंत्रण और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना हो सकता है। आज धैर्य से काम लें, खुद पर भरोसा रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी में संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 73%
उपाय: पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus) राशिफल आज: करियर में मिल सकती है तरक्की
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में मनचाहा काम मिलने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ के अवसर बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार के साथ समय सुखमय रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गाय माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini) राशिफल आज: धैर्य से लें निर्णय
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर सफलता मिलेगी। परिवार में हल्का तनाव संभव है, संयम से काम लें।
भाग्य प्रतिशत: 71%
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क राशि (Cancer) राशिफल आज: आलस्य से बचें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सुस्त रह सकता है। कार्यों में मन नहीं लगेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आलस्य से बचकर कार्यों को समय पर पूरा करें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo) राशिफल आज: परिश्रम से मिलेगा फल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और सीमित लाभ का रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन चिड़चिड़ापन से बचें। कार्यक्षेत्र में ज्यादा अपेक्षा न रखें और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें।
कन्या राशि (Virgo) राशिफल आज: कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। मनोरंजन और विलासिता के साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 77%
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
तुला राशि (Libra) राशिफल आज: दिखावे से करें परहेज
तुला राशि के जातकों को आज धन लाभ तो होगा, लेकिन दिखावे से नुकसान हो सकता है। परिवार में तनाव से बचने के लिए विनम्रता बनाए रखें। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 67%
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) राशिफल आज: यात्रा से मिलेगा लाभ
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
धनु राशि (Sagittarius) राशिफल आज: संयम से बनेंगे काम
धनु राशि वालों को आज गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन पारिवारिक विवादों से बचना जरूरी है। रिश्तेदारों से दूर रहें और विवादों में न उलझें।
भाग्य प्रतिशत: 68%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn) राशिफल आज: शानदार धन लाभ के योग
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुनाफे से भरा रहेगा। आलस्य छोड़कर प्रयास करें तो उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। लेखन, शोध और कला से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि (Aquarius) राशिफल आज: मिलेगी शुभ सूचना
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परोपकार की भावना प्रबल रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 91%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces) राशिफल आज: खुशियों से भरा रहेगा दिन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और उमंग से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए भी समय शुभ है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।