धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 18 मई 2025: धन लक्ष्मी योग से मेष, मिथुन और कुंभ राशि को मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए आज का दैनिक राशिफल

शक्तिशाली ग्रह योग से “धन लक्ष्मी योग” का शुभ संयोग बन रहा है, जो खासतौर पर मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसा रहेगा आज का राशिफल

Horoscope Today 18 May 2025 in Hindi: आज 18 मई 2025, दिन रविवार को चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है। चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और मंगल के साथ समसप्तक योग बनाएंगे। इस शक्तिशाली ग्रह योग से “धन लक्ष्मी योग” का शुभ संयोग बन रहा है, जो खासतौर पर मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और कैसा रहेगा आज का राशिफल—

मेष राशि (Aries) – करियर में नए अवसर, सतर्क रहें

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। नए मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन दुश्मनों से सावधान रहें।

शुभ उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

भाग्यफल: 83% लाभकारी।

वृषभ राशि (Taurus) – व्यापार में बढ़ेगा मुनाफा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा

सामाजिक और पारिवारिक जीवन आज आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार विशेषकर वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

शुभ उपाय: सूर्य को जल दें और लाल चंदन से तिलक करें।

भाग्यफल: 86% अनुकूल।

मिथुन राशि (Gemini) – व्यापारिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि

बिजनेस में आज आपको विशेष लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य सफल होंगे। यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्र से मिल सकते हैं।

शुभ उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

भाग्यफल: 85% शुभ।

कर्क राशि (Cancer) – सोच-समझकर करें भरोसा, परिवार से मिलेगा सहयोग

दोस्तों और परिवार से लाभ मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी की कोई बात तनाव दे सकती है। वाहन पर खर्च संभव है। आर्थिक मामलों में आंख बंद कर भरोसा न करें।

शुभ उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।

भाग्यफल: 82% सकारात्मक।

सिंह राशि (Leo) – धार्मिक कार्यों में सहभागिता, वाहन सावधानी से दें

परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। वाहन किसी को न दें, खर्च बढ़ सकता है।

शुभ उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

भाग्यफल: 84% अच्छा।

कन्या राशि (Virgo) – करियर में उन्नति, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। करियर में उन्नति के योग बनेंगे। रिश्तेदारों के आगमन का योग है।

शुभ उपाय: रात की अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

भाग्यफल: 83% उत्तम।

तुला राशि (Libra) – यात्रा का योग, संतान पक्ष से खुशखबरी

अचानक यात्रा का योग बन रहा है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे।

शुभ उपाय: गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्यफल: 88% लाभदायक।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – खुशियों भरा दिन, साझेदारी से बचें

आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। साझेदारी से जुड़े कामों से दूर रहें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

शुभ उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।

भाग्यफल: 87% अनुकूल।

धनु राशि (Sagittarius) – अटके काम पूरे होंगे, रिश्तों में मधुरता

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

शुभ उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

भाग्यफल: 83% लाभदायक।

मकर राशि (Capricorn) – सेहत का रखें ख्याल, आर्थिक लाभ संभव

स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताएंगे। लोहे के व्यापारियों को लाभ होगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

शुभ उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

भाग्यफल: 80% मिलाजुला।

कुंभ राशि (Aquarius) – बुद्धिमानी से मिलेगा लाभ, समाज में बढ़ेगा सम्मान

आज आपकी चतुराई काम आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

शुभ उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें।

भाग्यफल: 90% उत्तम फल।

मीन राशि (Pisces) – रचनात्मक कार्यों में सफलता, आध्यात्मिकता की ओर झुकाव

आज नया काम शुरू करना फायदेमंद होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

शुभ उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

भाग्यफल: 84% सकारात्मक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *