ट्रैवल

Amarnath Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख से करें प्री-रजिस्ट्रेशन

इस साल अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। बाबा अमरनाथ मंदिर दक्षिण कश्मीर के 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए विशेष सावधानी और योजनाबद्ध यात्रा की आवश्यकता होती है।

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। श्री अमरनाथ धाम यात्रा 2025 पूरे 38 दिनों तक चलेगी। 3 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली यह यात्रा 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन) को समाप्त होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) यात्रा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।(Amarnath Yatra pre registration date)

अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। बाबा अमरनाथ मंदिर दक्षिण कश्मीर के 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और यहां तक पहुंचने के लिए विशेष सावधानी और योजनाबद्ध यात्रा की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ेंःBreaking News: भूपेश बघेल व भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर CBI की रेड, महादेव सट्टा एप मामले में एक्शन

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
साइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा प्री-रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए देशभर में विभिन्न बैंकों की अधिकृत शाखाओं को नामित किया है। इसके अलावा, यात्रा के लिए अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट (Compulsory Health Certificate – CHC) बनाने के लिए राज्यों के विभिन्न अस्पतालों और डॉक्टरों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा 2025: ग्रुप यात्रा करने वाले श्रद्धालु ध्यान दें
जो श्रद्धालु ग्रुप में बाबा अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। ग्रुप यात्रा के लिए अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है। यात्रा की अहम जानकारियां धीरे-धीरे सिलसिलेवार जारी की जाएंगी, जिससे सभी यात्रियों को सही दिशा-निर्देश मिल सकें।

ये भी पढ़ेंःCrime News: जंगल में शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पत्थर कुचला सिर, जानिए पूरा मामला

अमरनाथ यात्रा 2025 के मुख्य मार्ग

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए दो मुख्य मार्ग होंगे:

1. पहलगाम मार्ग (अनंतनाग जिला) – यह परंपरागत मार्ग लंबा लेकिन सुविधाजनक है।

2. बालटाल मार्ग (गांदरबल जिला) – यह मार्ग छोटा लेकिन कठिन है और तेज़ी से गुफा तक पहुंचने के लिए उपयुक्त माना जाता है।

यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और सुरक्षा उपाय

साइन बोर्ड ने अमरनाथ गुफा क्षेत्र और आधार शिविरों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की है। इसके तहत:

– बालटाल, पहलगाम, नुनवान और श्रीनगर के पंथा चौक यात्री निवासों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

– भीड़भाड़ कम करने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे।

– आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, मौसम पूर्वानुमान, और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंःCrime News: चिटफंड कंपनी के नाम पर घोटाला कर 7 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पैसा डबल होने का दिया था झांसा

हेलीकॉप्टर बुकिंग और अन्य जानकारियां
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध होगी, लेकिन अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। हेलीकॉप्टर बुकिंग से संबंधित सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जल्द जारी की जाएंगी।

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

-जल्दी करें रजिस्ट्रेशन – यात्रा में शामिल होने के लिए 14 अप्रैल से शुरू हो रहे प्री-रजिस्ट्रेशन में भाग लें।

-हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य है – यात्रा से पहले एक वैध चिकित्सा प्रमाणपत्र (Compulsory Health Certificate – CHC) प्राप्त करें।

– सुरक्षा निर्देशों का पालन करें – यात्रा के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अनधिकृत सेवा या दलालों से बचें।

-मौसम के अनुसार तैयारी करें – अमरनाथ गुफा तक की यात्रा कठिन होती है, इसलिए ठंड और बारिश से बचने के लिए सही कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें।

अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड पूरी तरह तैयार है। अगर आप इस पवित्र यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो समय पर रजिस्ट्रेशन करवाएं, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्राप्त करें और यात्रा से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।

यात्रा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए jksasb.nic.in पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *