छत्तीसगढ़
Bilaspur News: ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों का जुलूस, गणेशोत्सव समिति ने किया स्वागत
शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला। रंग-बिरंगे परिधानों में छोटे-छोटे बच्चे नारे लगाते और खुशियां मनाते नजर आए।

BILASPUR NEWS. शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला। रंग-बिरंगे परिधानों में छोटे-छोटे बच्चे नारे लगाते और खुशियां मनाते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Cg News: कोरबा में 13 साल के किशोर ने ढाई साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी, मां ने रंगे हाथ पकड़ा
इस दौरान राजेंद्र नगर गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से बच्चों को मनपसंद मिठाइयाँ, चॉकलेट, कुरकुरे, लेज़, मंच और बिस्किट वितरित किए गए। बच्चों ने प्रसन्न होकर इनका आनंद लिया।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News:”नदी पार कर पढ़ाई का सफर! टूटी पुलिया पर HC सख्त, बोला- बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और आपसी मेल-जोल का परिचय दिया।
ये भी पढ़ें: Raipur News: AI तकनीक से बनी गणेश प्रतिमा पर विवाद, रायपुर में पहली FIR दर्ज
सामाजिक समरसता के इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इसमें शुभम यादव, सिद्धार्थ शर्मा, भोला यादव, इलु सिंह ठाकुर, सौरभ यादव, यशवंत यादव, सौरभ सोनवानी, विक्की शर्मा, दीपक सारथी, टिब्लू यादव, राहुल सोनवानी, गौतम यादव, बंटी यादव और विक्की यादव का अहम योगदान रहा।