Aaj ka rashifal 2 august 2025: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लिए गजलक्ष्मी योग लाएगा लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
आज शनिवार 2 अगस्त को चंद्रमा का गोचर विशाखा नक्षत्र में तुला से होकर वृश्चिक राशि तक रहेगा। चंद्रमा और शनि का षडाष्टक योग तथा सूर्य-बुध के साथ चंद्रमा का केंद्र योग बन रहा है।

Horoscope Today 2 August 2025: आज शनिवार 2 अगस्त को चंद्रमा का गोचर विशाखा नक्षत्र में तुला से होकर वृश्चिक राशि तक रहेगा। चंद्रमा और शनि का षडाष्टक योग तथा सूर्य-बुध के साथ चंद्रमा का केंद्र योग बन रहा है। वहीं शुक्र और गुरु की युति गजलक्ष्मी योग का निर्माण कर रही है। इस शुभ योग का लाभ मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं आज सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन कुछ उलझनों और मानसिक तनाव से भरा हो सकता है। चंद्र-शनि का षडाष्टक योग कार्यों में रुकावट ला सकता है। मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर अंधा भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा, वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। शारीरिक सुस्ती से दूर रहें।
आज का उपाय: शनि मंदिर जाकर तेल अर्पित करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 80%
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन इन खर्चों से सुख और संतुष्टि भी मिलेगी। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी में संतुलित दिन रहेगा और टीम वर्क से कामकाज बेहतर ढंग से होगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी।
आज का उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और उसमें काले तिल मिलाएं।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 90%
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। गजलक्ष्मी योग से कामकाज में सफलता और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। सेहत में सुधार होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।
आज का उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 86%
कर्क राशि (Cancer)
आज कार्यक्षेत्र में बुद्धिमानी से फैसले लेंगे और सफल होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरी इच्छा पूरी होने का संकेत है। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति मजबूत होगी।
आज का उपाय: जरूरतमंद को अन्न या धन का दान करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 87%
सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। कुछ कठिनाइयों के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। साहस और धैर्य से आगे बढ़ना होगा। नए कार्यों की शुरुआत सोच-समझकर करें। कारोबार में सतर्क रहें। खानपान पर ध्यान दें, सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है। बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
आज का उपाय: गरीबों को वस्त्र या भोजन का दान करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 81%
कन्या राशि (Virgo)
गजलक्ष्मी योग आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आज सभी कामों में सफलता मिलेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। गोपनीयता बनाए रखें और कूटनीति अपनाएं। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार से सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 84%
तुला राशि (Libra)
भावनात्मकता आज अधिक रहेगी, कुछ लोग इसका लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी। खर्च बढ़ेगा लेकिन यह मनोरंजन और यात्रा पर होगा। परिवार के साथ यात्रा संभव है। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
आज का उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और शिव अभिषेक करें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 82%
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। पारिवारिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आज का उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र पढ़ें।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 88%
धनु राशि (Sagittarius)
उतावलेपन में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यवसाय में लाभ के साथ कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलेगा। वाहन संबंधी खर्च संभव है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। हृदय और रक्तचाप से जुड़े रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को चारा खिलाएं।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 79%
मकर राशि (Capricorn)
दिन की शुरुआत सुस्ती से होगी लेकिन बाद में कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा, हालांकि सहयोगियों से मतभेद संभव हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं और शिव को तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 86%
कुंभ राशि (Aquarius)
गजलक्ष्मी योग से आज बड़ी सफलता मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत का योग है। निवेश से लाभ होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है।
आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 84%
मीन राशि (Pisces)
भाग्य का पूर्ण सहयोग रहेगा। नई चीजों को करने की प्रेरणा मिलेगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगा। संबंधियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में हल्की नाराजगी हो सकती है, उसे संवाद से हल करें। विद्यार्थी मेहनत पर ध्यान दें।
आज का उपाय: रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।
शुभ भाग्य प्रतिशत: 88%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693