छत्तीसगढ़

BILASPUR NEWS: फरार आरोपियों की खैर नहीं! तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटी गिरफ्तार

BILASPUR NEWS. शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

BILASPUR NEWS. शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जारी कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की। सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को लगातार दबिश देकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 12 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक तामील किया गया।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में चेतन नाग, मनमोहन साहू, श्रवण रजक, रोहित प्रधान, कुश कुमार यादव, भारती सूर्यवंशी, राधे निषाद, मनराखन विश्वकर्मा, रोहित ध्रुव और सुमीत सिंह शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india