छत्तीसगढ़

Crime News: रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी! बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

मृतकों की पहचान मंगलूराम राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनई बाई राठिया के रूप में हुई है। मंगलूराम राठिया साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

RAIGHAR NEWS. रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित क्रोंधा गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की घर के भीतर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने पहले दोनों की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शवों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

ये भी पढ़ें:RAIPUR NEWS: महादेव ऐप पर ED का बड़ा एक्शन; दिल्ली से विकास गर्ग गिरफ्तार, 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा

मृतकों की पहचान मंगलूराम राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनई बाई राठिया के रूप में हुई है। मंगलूराम राठिया साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने करीब पांच वर्ष पहले क्रोंधा गांव में चार एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी और वहीं मकान बनाकर पत्नी के साथ खेती-किसानी कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात दंपति घर में अकेले थे। बुधवार सुबह खेत और मकान की देखरेख करने वाला कर्मचारी जब घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल ग्राम सरपंच और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के दामाद वीर सिंह ने आशंका जताई है कि यह सुनियोजित दोहरा हत्याकांड है। उनका कहना है कि अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान और सबूत मिटाने के लिए शवों को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:BILASPUR NEWS: फरार आरोपियों की खैर नहीं! तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल धर्मजयगढ़ पुलिस हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india