आज का राशिफल 17 जून 2025: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा राजयोग का लाभ, जानें आपकी राशि का भविष्य
मिथुन राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: मंगलवार का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए आज राजयोग और भद्र योग का विशेष प्रभाव रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र में हो रहा है और मंगल से सप्तम दृष्टि का लाभ मिलेगा। मिथुन राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का राशिफल 17 जून 2025 – सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि दोपहर बाद कुछ तनाव आ सकता है। आज किसी काम से यात्रा का भी योग है।
शुभ उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। घी का दीपक जलाएं।
आज का भाग्यफल: 85%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज आपका उत्साह बना रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन अर्थव्यवस्था पर नियंत्रण रखना जरूरी है। माता की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं, मसूर दाल का दान करें।
आज का भाग्यफल: 83%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज व्यापार में लाभ और कमाई में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में समय और धन खर्च होगा। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: ब्राह्मण को दान करें, श्रीनारायण कवच का पाठ करें।
आज का भाग्यफल: 86%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में फोकस रखें। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, विशेष रूप से पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
आज का भाग्यफल: 83%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
नौकरी में प्रमोशन या नया अवसर मिलने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: गरीबों को वस्त्र और भोजन का दान करें।
आज का भाग्यफल: 83%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
किसी फंसे हुए धन की वापसी से लाभ हो सकता है। हालांकि मानसिक अशांति रह सकती है। छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
शुभ उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें। गायत्री चालीसा पढ़ें।
आज का भाग्यफल: 84%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज बुद्धि और चतुराई से आप विरोधियों पर विजय पा सकते हैं। कारोबार में लाभकारी डील मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। दोस्ती का दायरा बढ़ेगा।
शुभ उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
आज का भाग्यफल: 82%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। करियर से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
आज का भाग्यफल: 81%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ है। शिक्षा और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे।
शुभ उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें। भगवान विष्णु का पूजन करें।
आज का भाग्यफल: 79%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जॉब चेंज का विचार कर सकते हैं।
शुभ उपाय: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज का भाग्यफल: 87%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कोई नया काम शुरू करने का उत्तम समय है। सामाजिक कार्यों में भाग लेकर सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
शुभ उपाय: गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।
आज का भाग्यफल: 83%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
शुभ उपाय: लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
आज का भाग्यफल: 86%
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693