Aaj ka rashifal 11 july 2025: मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए धन लाभ के योग, सभी राशियों का विस्तृत राशिफल पढ़ें
बुध के साथ समसप्तक योग भी बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज के दिन का पूरा राशिफल।

Aaj ka rashifal 11 july 2025: 11 जुलाई 2025, शुक्रवार के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह के समय चंद्रमा धनु राशि में रहते हुए बाद में मकर राशि में गोचर करेगा। इस दौरान चंद्रमा शुक्र से षडाष्टक और नवम पंचम योग बनाएगा। वहीं बुध के साथ समसप्तक योग भी बन रहा है। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज के दिन का पूरा राशिफल।
मेष राशिफल (Aries Horoscope):
आर्थिक दृष्टि से होगा लाभ, करियर में प्रगति
मेष राशि के लिए ग्रहों की चाल आज आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। नौकरी या व्यापार में रुका हुआ धन मिल सकता है। आपके अधूरे पड़े काम पूरे होने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यकुशलता से अधिकारियों का भरोसा जीतेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं।
आज का शुभ उपाय: चीनी और चावल का दान किसी जरूरतमंद को दें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope):
वरिष्ठों का सहयोग, आर्थिक लाभ के संकेत
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके पक्ष में रहेंगे जिससे कामकाज में तेजी आएगी। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा। निवेश से जुड़ा कोई फैसला आज लाभकारी साबित होगा।
आज का शुभ उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope):
मान-सम्मान बढ़ेगा, नए अवसर सामने आएंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। धार्मिक आयोजन में भागीदारी होगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। किसी छोटे सफर की योजना बन सकती है। परिवार और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा।
आज का शुभ उपाय: तुलसी को दूध व जल अर्पित करें।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope):
काम का दबाव बढ़ेगा, निर्णय सोच-समझकर लें
कर्क राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन कामकाज के बोझ से थोड़ी चिंता संभव है। सेहत को नजरअंदाज न करें। घर में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज का शुभ उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope):
खर्च बढ़ेंगे, सरकारी कार्यों में अड़चन
सिंह राशि के लिए दिन कुछ खर्चीला रहेगा। दिन की शुरुआत में जरूरी कार्य निपटा लें, बाद में रुकावट आ सकती है। सरकारी कागजी कार्यों में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा। बच्चों की चिंता रह सकती है।
आज का शुभ उपाय: श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope):
नौकरी में तारीफ, फालतू खर्च से बचें
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में सामान्य लाभ होगा। उधार लेन-देन से बचें। शौक की चीजों पर खर्च संभव है। माता-पिता का साथ मिलेगा और पहले किए गए काम का लाभ मिलेगा।
आज का शुभ उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope):
नई जिम्मेदारी का योग, यात्रा होगी सफल
तुला राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। नई तकनीक और स्किल सीखने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। यात्रा लाभकारी होगी। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज का शुभ उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope):
सुख-सुविधाओं में इजाफा, दांपत्य में मधुरता
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। जीवनसाथी से कोई गलतफहमी दूर होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अपनी ऊर्जा और बुद्धिमानी से आप अटके काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज का शुभ उपाय: भगवान शिव को मिश्री वाला जल चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope):
नए संपर्कों से लाभ, अधूरे काम पूरे होंगे
धनु राशि वालों को आज पुराने संपर्कों से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जोखिम भरे फैसलों से बचें। छोटे निवेश लाभ देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
आज का शुभ उपाय: जरूरतमंद को अनाज और वस्त्र का दान करें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope):
धन लाभ के योग, पारिवारिक तनाव खत्म होगा
मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पैसों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से मदद मिल सकती है। परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
आज का शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope):
रचनात्मक काम में सफलता, छुपी प्रतिभा उभरेंगी
कुंभ राशि के लिए दिन रचनात्मक काम में सफलता दिलाएगा। कोई कीमती वस्तु प्राप्त होगी। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आएगी जिससे लाभ होगा। किसी की गलत बात को नजरअंदाज न करें।
आज का शुभ उपाय: तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope):
कारोबार में लाभ, खर्च पर कंट्रोल जरूरी
मीन राशि के लिए आज का दिन खर्च बढ़ाने वाला रहेगा। आय-व्यय में संतुलन रखें। कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। बच्चों से जुड़ी चिंता रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
आज का शुभ उपाय: शिवजी का पूजन करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693