Crime News:पोर्न वीडियो देखकर 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, चिल्लाई तो कर दी हत्या
पोर्न वीडियो देखकर इस हरकत को अंजाम दिया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसे घसीटा भी और उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CRIME NEWS BILASPUR. 5 साल की मासूम बच्ची की अर्धनग्न लाश स्वर्णिमा एरा के निर्माणाधीन मकान के छत पर मिली थी। इस मामले की पुलिस ने जांच करते हुए कुछ ही घंटे में हत्या व रेप की गुत्थी को सुलझा लिया। मासूम बच्ची को 14 साल के लड़के ने अपने हवस का शिकार बनाया। पोर्न वीडियो देखकर इस हरकत को अंजाम दिया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसे घसीटा भी और उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र के स्वर्णिमा एरा का है। जहां पर मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर 5 साल की मासूम बच्ची की अर्धनग्न लाश मिली थी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को समझते हुए खुद एसपी रजनेश सिंह वहां पहुंचे। उनके मार्गदर्शन में ही जांच शुरू की गई।
इस दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। बच्ची सोमवार की शाम से गायब थी घर वाले परेशान थे काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बच्ची नहीं मिली। सुबह मजदूरों ने छत पर बच्ची की अर्धनग्न लाश देखी और लोगों को जानकारी दी।
दुकान में पता चला आरोपी का
बच्ची जिस दुकान में चॉकलेट लेने गई थी। वहां पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की। तब वहां पता चला 14 साल के लड़के के बारे में जानकारी मिली। वह लड़का भी वहीं कॉलोनी में ही रहता है पुलिस ने लड़के की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पैर में भी खून के निशान मिले हैं।