“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में शामिल हुईं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, दी पर्यावरण संरक्षण की मातृशक्ति प्रेरणा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने रविवार को रामा वर्ल्ड मंदिर प्रांगण में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने रविवार को रामा वर्ल्ड मंदिर प्रांगण में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरण जागरूकता और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित इस विशेष आयोजन में उन्होंने वृक्षारोपण कर पृथ्वी प्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामा ग्रुप के संचालक संजय अग्रवाल और उनकी माताजी कलावती देवी ने की। उन्होंने इस पहल को “मातृत्व और पर्यावरण का अद्भुत संगम” बताते हुए कहा कि “हर वृक्ष एक माँ की तरह जीवनदायिनी होता है।”
कौशल्या देवी ने पूजा-अर्चना के साथ पौधा रोपित किया और उसे “माँ कौशल्या सम्मान” नाम से संजोया। उन्होंने कहा, “जैसे माँ अपने बच्चों को दया, त्याग और सुरक्षा देती है, वैसे ही वृक्ष धरती को जीवनदान देते हैं। यह हमारा दायित्व है कि हम प्रकृति को माँ का दर्जा दें।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लेकर हर साल एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी की भागीदारी ने इस अभियान को नई ऊर्जा दी और यह स्पष्ट संदेश दिया कि मातृत्व और पृथ्वी प्रेम साथ-साथ चल सकते हैं। वृक्षारोपण से ही मानवता को अमृत मिलेगा।