आज का राशिफल 6 अगस्त 2025: मेष, वृषभ और कुंभ राशि के लिए गजकेसरी योग लेकर आया है सुनहरा अवसर
Aaj ka rashifal बुधवार, 6 अगस्त 2025 को ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिनभर धनु राशि में रहेगा, जहां वह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से प्रभावित होगा।

Aaj ka rashifal बुधवार, 6 अगस्त 2025 को ग्रहों की चाल में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिनभर धनु राशि में रहेगा, जहां वह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से प्रभावित होगा। इस स्थिति में चंद्र और गुरु के बीच बनने वाला समसप्तक संबंध ‘गजकेसरी योग’ का निर्माण कर रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह योग विशेषकर मेष, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को असाधारण लाभ पहुंचा सकता है।
Mesh Rashi (मेष राशि): शुभ संयोगों का लाभ उठाएं
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में फलदायी रहेगा। यदि आप वित्तीय सहायता या बैंक लोन की योजना बना रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। करियर में आपकी काबिलियत से अधिकारीगण संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में सराहनीय परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी आज ग्रहों की अनुकूलता का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
Vrishabh Rashi (वृषभ राशि): कार्यस्थल पर बढ़ेगा सहयोग
आज आपके सहकर्मी, खासकर विपरीत लिंगी सहयोगी, आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इस सहयोग से आपके कई काम आसानी से बन सकते हैं। हालांकि, निवेश के मामले में आज सावधानी बरतना बेहद जरूरी रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और घर में कोई शुभ प्रसंग भी तय हो सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।
Mithun Rashi (मिथुन राशि): पारिवारिक समर्थन से मिलेगा आत्मबल
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आ सकता है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संभव है कि कोई छोटी यात्रा भी करनी पड़े, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।
Kark Rashi (कर्क राशि): कार्य में सफलता, स्वास्थ्य का रखें ध्यान
आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन सेहत से संबंधित कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों का समाधान निकलने की संभावना है। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा, इसलिए धैर्य से काम लें और भावुक होकर निर्णय न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
Singh Rashi (सिंह राशि): कूटनीति से होगा लाभ
राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और समझदारी से सम्मान में इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। भूमि या प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।
Kanya Rashi (कन्या राशि): संयम से मिलेगी सफलता
आज आपको अपने काम में अधिक परिश्रम करना होगा, लेकिन उसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। व्यवसाय में जोखिम से बचना चाहिए। ऑफिस में आपकी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। आज संयम और सूझबूझ से आप आर्थिक मामलों में संतुलन बना पाएंगे। उधार लेन-देन से बचें।
Tula Rashi (तुला राशि): नए अवसर मिल सकते हैं
ग्रहों की स्थिति आपको यात्रा के दौरान लाभ देने वाली है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा, लेकिन संतान की सेहत को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।
Vrishchik Rashi (वृश्चिक राशि): आर्थिक लाभ के योग
आज चंद्रमा आपके धन भाव में स्थित है, जिससे वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे और पारिवारिक समय आनंददायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है।
Dhanu Rashi (धनु राशि): अधूरे काम होंगे पूरे
धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से संतुलन बना रहेगा और आप कोई आवश्यक खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
Makar Rashi (मकर राशि): लाभकारी दिन
आज घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और किसी मित्र से मुलाकात की संभावना है। नया व्यवसायिक कार्य भी शुरू हो सकता है। दिन का उत्तरार्ध दोस्तों और परिवार के साथ बितेगा। शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
Kumbh Rashi (कुंभ राशि): योजनाएं होंगी सफल
रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलने की संभावना है। किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और लंबित योजनाएं अब आगे बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा।
Meen Rashi (मीन राशि): खर्चों पर रखें नियंत्रण
आज का दिन धन व्यय वाला हो सकता है, लेकिन कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन संभव है, बाहरी हस्तक्षेप से दूरी बनाकर रखें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693