छत्तीसगढ़

JANJGIR NEWS: क्लासरूम में बच्चों के सामने हेडमास्टर ने उतारी पैंट, अर्धनग्न हालत में देख भड़के परिजन, पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने और छात्राओं से छेड़छाड़ का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।

JANJGIR NEWS. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पर स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने और छात्राओं से छेड़छाड़ का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की है जब चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पास के कमरे में मौजूद हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने पैंट उतार दी और बच्चों के सामने ही पेशाब किया। इसके साथ ही आरोपी हेडमास्टर ने चौथी-पांचवीं की छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

सहमे बच्चों ने घर पहुंचकर दी जानकारी

घटना से घबराए और डरे हुए बच्चों ने घर पहुँचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद आक्रोशित अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे। परिजनों ने देखा कि हेडमास्टर कुर्सी पर अर्धनग्न हालत में बैठा हुआ था।

परिजनों ने बनाया वीडियो, हड़बड़ाहट में पहनने लगा कपड़े

जब ग्रामीणों और परिजनों ने मोबाइल से उसकी इस हरकत का वीडियो बनाना शुरू किया, तो हेडमास्टर जल्दबाजी में पैंट पहनने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 और पामगढ़ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

पुलिस और प्रशासन का बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india