छत्तीसगढ़

Bilaspur News:अवैध संबंध के शक में की थी बेरहमी से हत्या — तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार सुलझा ली है। हेमु नगर निवासी विनोद महंत की हत्या उसके कथित अवैध संबंधों के शक में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की महिला मित्र के बेटे कृष्णा पाल (24) और उसके दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) को गिरफ्तार किया है।

BILASPUR NEWS. तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी आखिरकार सुलझा ली है। हेमु नगर निवासी विनोद महंत की हत्या उसके कथित अवैध संबंधों के शक में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की महिला मित्र के बेटे कृष्णा पाल (24) और उसके दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर इस मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। जांच में जुटी पुलिस टीम ने मोबाइल डिटेल, घटनास्थल विश्लेषण और पूछताछ के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों आरोपियों को 27 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2023 का है। उस समय तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था। शव पर चोट के निशान थे और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शुरू में इसे मर्ग (क्रमांक 51/2023) के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन आगे की जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर धारा 302, 201 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जांच के दौरान मृतक की महिला मित्र राजकुमारी पासी से पूछताछ की गई, जिसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसने बताया कि हत्या वाले दिन उसका बेटा कृष्णा पाल अपने दोस्त मनोज पाल के साथ घर आया था। उन्होंने विनोद और राजकुमारी को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिससे उन्हें अवैध संबंधों का शक हुआ। गुस्से में दोनों ने विनोद की पिटाई की और उसे मोटरसाइकिल से लालखदान स्थित घर ले गए।

वहां दोनों ने लोहे की रॉड और हाथ-मुक्कों से विनोद की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने एक साथी मोहन की मदद से विनोद को निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जब उन्होंने देखा कि विनोद अभी भी जिंदा है, तो पत्थर से उसके सिर पर दोबारा वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india