छत्तीसगढ़

Suicide News:नई नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी, 3 दिन पहले ही लिए थे सात फेरे, जानिए पूरा मामला

कोटा क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और नई नवेली दुल्हन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

SUICIDE NEWS BILASPUR. कोटा क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली है। शादी को तीन दिन ही हुए थे। उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और नई नवेली दुल्हन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। ससुराल से आने के बाद मायके में उसने फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंःRaigarh News: रायगढ़ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ | 500 रुपये में देह व्यापार, लॉज और मकान में दबिश

Also Read:  High Court: HC के रजिस्ट्रार जनरल का आदेश: ट्रैफिक चालान के मामलों के लिए सभी 5 संभागों में वर्चुअल कोर्ट स्थापित होंगे

बता दें, मामला बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना उम्र 23 वर्ष है। जो कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन वह अपने मायके किसी रस्म के लिए पहुंची। इस दौरान उसने टायलेट में जाकर फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी िकवह शादी नहीं करना चाहती है।

ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बिलासपुर के साथ 10 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

Also Read:  Crime News:चाकू बाजी कर छात्रों को घायल करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, जानिए पूरा मामला

जानें पूरा मामला
मृतका का विवाह 15 अप्रैल को हुआ। 16 अप्रैल को लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम को मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे। इसी दौरान रात भर अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन फिर वह बाड़ी के पीछे में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आयी तब परिजन उसे देखने गए।

Also Read:  ED action:कोल लेवी घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, आरोपियों के 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ये भी पढ़ेंः20 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष, तुला और मकर को मिलेगा धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल

टॉयलेट के बाहर से उसे आवाज भी लगाया लेकिन कुछ जवाब नहीं मिला। तब परिजनों ने टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तत्काल डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *