Municipal Corporation News:विनोद सोनी बने बिलासपुर नगर निगम के सभापति, निर्विरोध चुने गए
नगर निगम में सभापति के तौर पर बीजेपी की ओर से पहले से ही पूर्व महापौर विनोद सोनी का नाम तय था। शनिवार को नगर निगम सभापति के लिए बीजेपी ने विनोद सोनी का नाम रखा।

BILASPUR NAGAR NIGAM NEWS.नगर निगम चुनाव में बीजेपी को शहर में प्रचंड मतो से जीत मिली थी। 70 में से 49 पार्षद बीजेपी का ही रहा। वहीं 19 पार्षद कांग्रेस व 1 पार्षद निर्दलीय रहा। महापौर शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में सभापति का चुनाव ही बचा था। शनिवार को इस प्रक्रिया को भी पूरा किया गया। इसके लिए विनोद सोनी का नाम पहले से ही तय था। नाम की घोषणा भी हो गई।
बता दें, नगर निगम में सभापति के तौर पर बीजेपी की ओर से पहले से ही पूर्व महापौर विनोद सोनी का नाम तय था। शनिवार को नगर निगम सभापति के लिए बीजेपी ने विनोद सोनी का नाम रखा। वहीं इस दौरान कांग्रेस ने अपना कोई भी नाम नहीं रखा। ऐसे में विनोद सोनी निर्विरोध ही सभापति के तौर पर चुने गए।
पार्षदों ने सभापति यह करने के लिए अपने नेताओं पर भरोसा जताया। पहले ही माना जा रहा था कि कांग्रेस के सिर्फ 19 ही पार्षद है ऐसे में सभापति के लिए किसी के लिए किसी प्रत्याशी को खड़ा करते तो भी जीत बीजेपी के ही प्रत्याशी को होती। इसलिए कोई प्रत्याशी नही उतारा। ऐसे में निर्विरोध सभापति बीजेपी के विनोद सोनी को बनाया गया।
विधायक के करीबी माने जाते है सभापति
पूर्व महापौर रहे विनोद सोनी अपने वार्ड से लगातार पार्षद रहे है। वहीं पूर्व में एक बार महापौर भी चुने गए थे। माना जाता है कि विधायक के करीबी है और इसी वजह से पहले से ही सभापति का नाम विनोद सोनी होने पर जीत इनकी ही होती। इनके अलावा बंधु मौर्य, विजय ताम्रकार का नाम भी था लेकिन विनोद सोनी का ही नाम तय किया गया।