छत्तीसगढ़
Raighar News: “70 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे 647 करोड़, महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी”
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल 647 करोड़ 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।

RAIGARH NEWS. छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल 647 करोड़ 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।
ये भी पढ़ें: Cg News: कोरबा में 13 साल के किशोर ने ढाई साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी, मां ने रंगे हाथ पकड़ा
मुख्यमंत्री साय खरसिया के अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Raipur News: AI तकनीक से बनी गणेश प्रतिमा पर विवाद, रायपुर में पहली FIR दर्ज
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ वर्तमान में लगभग 70 लाख महिलाएं उठा रही हैं।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों का जुलूस, गणेशोत्सव समिति ने किया स्वागत
शिकायत दर्ज कैसे करें
सितंबर माह की किश्त जारी कर दी गई है। अगर किसी पात्र महिला के खाते में राशि नहीं पहुंची है तो वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर जानकारी ले सकती हैं। इसके अलावा हेल्प डेस्क नंबर +91-771-2220006 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या कंट्रोल रूम नंबरों की सूची से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।