Political News Raipur: डिप्टी CM अरुण ने कसा तंज, कहा छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को मिली सजा

POLITICAL NEWS RAIPUR. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आप व कांग्रेस पार्टी दोनों पर तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक शराब की सैलाब से दौलत खड़ा करने वालों को सजा मिली है।
बता दें, दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को नकार दिया है। बीजेपी के सर पर ताज सजाया है। बीजेपी 27 साल के बाद एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाएगी। ऐसे में राजनीतिज्ञों व विश्लेषकों के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक शराब की सैलाब से दौलत खड़ा करने वालों को सजा मिली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन इससे पहले कि दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर जबरदस्त माहौल बनाया। इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके मंत्री और अन्य लोग भी जेल गए। जिसका असर दिल्ली की जनता पर खूब हुआ। ठीक यही माहौल छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में विपक्ष भाजपा ने बनाया था। अब आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के दौरान हुए शराब घोटाले की परतें खुल रही है। नतीजतन तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अधिकारी समेत कई लोग जेल में है।
ये भी पढ़ेंःCrime News Bilaspur: जहरीली शराब ने ली 7 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर
आज जैसे ही दिल्ली में भाजपा की जीत खबरें सुनिश्चित हुई उसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने X में पोस्ट किया। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई। “मोदी की गारंटी” पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा “छत्तीसगढ़” से लेकर “दिल्ली” तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तगड़ा कटाक्ष करते हुए केजरीवाल और भूपेश बघेल को “शराब से दौलत का सैलाब” खड़ा करने वालों को मिली सजा बताया है।
वहीं CM विष्णु देव साय ने कहा दिल्ली के दिल में मोदी। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। “आप-दा सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने प्रदेश को आप-दा मुक्त किया। इधर कांग्रेस ने भी पलटवार किया।