Delhi Election Result: कौन है अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, जानें विस्तार से

DELHI ELECTION RESULT NEWS. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 10 सालों से थी। ऐसे में जब विधानसभा 2025 के चुनाव हुए तो अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार भी जनता आप पार्टी को मौका दे सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ मौका देना दूर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हार का सामना करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल को किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के धाकड़ नेता प्रवेश वर्मा ने धूल चटायी है।
बता दें, नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल व बीजेपी से प्रवेश वर्मा उम्मीदवार बनाए गए। अरविंद केजरीवाल ने तो जीत की गारंटी तक ले ली थी लेकिन परिणाम ऐसा आया कि उन्हें हार का मुहं देखना पड़ा। अरविंद केजरीवाल के बजाए बीजेपी के स्वच्छ छवि वाले प्रवेश वर्मा को जनता ने समर्थन दिया और जीत का आशीर्वाद दिया है। प्रवेश वर्मा ने 3 हजार से अधिक वोटों से अरविंद केजरीवाल को हराया है।
ये भी पढ़ेंःDelhi Election Result: अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया हारे चुनाव, बीजेपी को दिया मौका
कौन है प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा देश की सोलहवीं लोकसभा में सांसद है। वर्ष 2014 से इन्होंने भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली की पश्चिम दिल्ली सीट से बीजेपी की ओर से भाग लिया था। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे है। प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के बेटे है।
उनकी मां का नाम रामप्यारी वर्मा है। प्रवेश वर्मा की शादी स्वाति सिंह से हुई और वे एक बेटे और दो बेटियों के पिता है। प्रवेश वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से हासिल की है। इसके बाद उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया। इससे उन्हें व्यापार और प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त हुई।
ये भी पढ़ेंःElection News Delhi. दिल्ली में सत्ता पलट के संकेत, चुनाव रूझानों में BJP को बढ़त
इस तरह शुरू हुआ राजनीति में सफर
प्रवेश वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2013 में की। उन्हें भाजपा से महरौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट पर चुनाव लड़ाया गया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया था। इसके बाद 2014 में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होनें कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 5,78,486 वोटों के अंतर से हराकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था।
2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था जहां उनका मुकाबला सीधे आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस के संदीप दीखित से था। इस सीट को मुख्यमंत्री की सीट माना जाता है क्योंकि यहां जीतने वाले हमेशा मुख्यमंत्री पद तक पहुंचते हैं। उन्होंने 3 हजार से अधिक वोट से अरविंद केजरीवाल को हराया है।