छत्तीसगढ़

Crime News: रायपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला साइकोपैथ गिरफ्तार, पॉक्सो में काट चुका है 10 साल की सजा

साइकिल से पीछा कर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, बोरियाकला निवासी पीड़िता पास की एक सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी। 21 जुलाई 2026 की सुबह वह काम पर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

RAIPUR NEWS. राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या और सेजबहार क्षेत्र में एक अन्य महिला से मारपीट करने वाले सनकी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंचला (29) एक सेक्सुअल साइकोपैथ है, जो अकेली महिलाओं को देखकर साइकिल से उनका पीछा करता और सुनसान जगह पाते ही उन पर जानलेवा हमला कर देता था।

ये भी पढ़ें:Crime News: होटल के कमरे में युवती की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिला युवक, खिड़की तोड़ी तो सामने आया खौफनाक मंजर

साइकिल से पीछा कर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, बोरियाकला निवासी पीड़िता पास की एक सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी। 21 जुलाई 2026 की सुबह वह काम पर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोपी देवेन्द्र ने उसे अकेला देखकर साइकिल से पीछा किया और न्यू स्वागत बिहार के पास खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर और मुंह-नाक पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतका का मोबाइल छीनकर फरार हो गया था।

दूसरी महिला पर भी किया था हमला इसी तरह 5 अगस्त की रात सेजबहार इलाके में आरोपी ने घर लौट रही एक अन्य महिला को नाली में गिराकर मारपीट की थी। हालांकि, महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

8 टीमों और सैकड़ों CCTV कैमरों से पकड़ा गया आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 8 से अधिक विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के आधार पर आरोपी को धर दबोचा गया।

ये भी पढ़ें:Crime News: चाकू की नोक पर प्रोफेसर और दोस्त से लूट, 16,730 रुपये का सामान ले उड़े चार बदमाश

2017 में दुष्कर्म मामले में हो चुकी है 10 साल की सजा जांच में सामने आया कि आरोपी अविवाहित है और पहले भी महिला संबंधी गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है। उसे वर्ष 2017 के एक पॉक्सो/दुष्कर्म केस में 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india